गैंगस्टर लारेंस विश्नोई के फर्जी एनकाउंटर की आशंका वाली याचिका खारिज
नई दिल्ली, 30 मई। पंजाब के सिंगर सिधू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या के बाद पिता ने बेटे सिद्धू को कई गैंगस्टर से फिरौती के लिए फोन पर धमकियां मिलने की बात कही है। आरोप है कि गैंगस्टर लॉरेन्स बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) ने भी उसे कई बार धमकियां भेजी। ऐसे में पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर के फर्जी मुठभेड़ की आशंका और अन्य राज्यों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा जारी किए गए प्रोडक्शन वारंट के कारण उसके खिलाफ मुकदमा चलाने की आशंका को लेकर एक याचिका कोर्ट में दाखिल की थी। जिस पर विचार करने से कोर्ट ने इनकार कर दिया।
Recommended Video

पंजाब पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई का सीधे-सीधे नाम लिया है। इस हत्याकंड की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी कनाडा में बैठे गैंगस्टर लकी उर्फ गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
वहीं दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को लेकर पंजाब पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। याचिका में पंजाब पलिस की ओर से फर्जी मुठभेड़ में उसे मारने की आशंका जताई गई थी। कोर्ट से गैंगस्टर को पंजाब (Punjab) ना भेजे जाने की अपील थी। इस याचिका पर कोर्ट ने विचार करने से इनकार कर दिया है।
रविवार को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े पंजाब के मानसा के गांव हत्या कर दी गई। उनके ऊपर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिसमें मूसेवाला की जान चली गई और उनके 2 साथी जख्मी हो गए। वहीं अब पंजाब पलिस की ओर से फर्जी मुठभेड़ में लारेंस विश्नोई को मारने की आशंका वाली याचिका पर कोर्ट ने विचार करने से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications