पीएम मोदी को 12वीं पास बताने पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वारंट जारी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 दिसंबर 2016 को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मोदीजी 12वीं पास हैं, उसके बाद की डिग्री फर्जी है।'
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनावों से पहले ही मुश्किल में घिर गए हैं। असम की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानहानि केस में केजरीवाल के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। इस मामले में कोर्ट ने केजरीवाल को अपने समक्ष पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया।

मोदी पर ट्वीट कर फंसे केजरीवाल
आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 15 दिसंबर 2016 को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मोदीजी 12वीं पास हैं, उसके बाद की डिग्री फर्जी है।' उनके इस ट्वीट पर भाजपा नेता सूर्य रोंगफर ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का केस किया है। कोर्ट के समक्ष पेश ना होने पर उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है। हालांकि गुरप्रीत सिंह उप्पल की और से कोर्ट में याचिका दायर कर कहा गया था कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव के चलते केजरीवाल का कोर्ट के समक्ष पेश होना संभव नहीं है।

10000 रुपए का जमानती वारंट जारी
कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि इससे पहले भी उन्हें 30 जनवरी 2017 को पेश होने का आदेश दिया गया था, लेकिन केजरीवाल पेश नहीं हुए। उन्हें दो महीने का समय दिया गया, इसके बावजूद वे पेश नहीं हुए। कोर्ट ने इस बात का संज्ञान लेते हुए गुरप्रीत सिंह उप्पल की याचिका को खारिज कर, केजरीवाल के खिलाफ 10 हजार रुपए की जमानत का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने पेशी की अगली तारीख 8 मई 2017 निर्धारित की गई है।

जेटली के मानहानि केस में भी घिरे थे केजरीवाल
अभी हाल ही में अरविंद केजरीवाल मानहानि के एक और केस को लेकर विवादों में घिरे थे। अरुण जेटली के मानहानि केस में भाजपा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि वो अपने वकील राम जेठमलानी की फीस जनता के पैसे से चुकाना चाहते हैं। इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में कई दिनों तक सियासत गरमाई थी। फीस की कुल रकम 3.42 करोड़ रुपए थी।

चुनाव आयोग को बताया धृतराष्ट्र
आपको बता दें कि ईवीएम के मुद्दे पर भी केंद्र और केजरीवाल के बीच ठनी हुई है। केजरीवाल ने सोमवार को कहा था कि चुनाव आयोग धृतराष्ट्र बनकर अपने बेटे दुर्योधन (भाजपा) को साम, दाम, दंड, भेद करके सत्ता में पहुंचाना चाहता है। अपनी बात को मजबूती से रखते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे भी इंजीनियर हैं और IIT से पढ़े हुए हैं। यह गड़बड़ी नहीं मशीन से छेड़छाड़ है। केजरीवाल ने कहा कि ईवीएम में इस तरह से कोडिंग की गई है कि बटन कोई भी दबाओ, वोट भाजपा को ही जाता है। ये भी पढ़ें- 'धृतराष्ट्र' है चुनाव आयोग, अपने बेटे 'दुर्योधन' की मदद कर रहा है: केजरीवाल
-
Namo Bharat Train: नमो भारत ट्रेन से आसान होगा दिल्ली से हरिद्वार का सफर, 3 घंटे में पूरी होगी यात्रा! -
पंजाब में 8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications