चिदंबरम को राहत नहीं, कोर्ट ने 11 दिसंबर तक बढ़ाई कस्टडी
नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद कांग्रेस सांसद पी चिंदबरम की हिरासत अदालत ने 11 दिसंबर तक बढ़ा दी है। बुधवार को विशेष जज अजय कुमार कुहार ने चिदंबरम के मामले पर सुनवाई करते हुए उनकी हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई। ईडी ने जांच जारी होने की बात कहते हुए हिरासत बढ़ाने की मांग की थी, जिसे अदालत ने मान लिया।

चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। आज (27 नवंबर) को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली की विशेष अदालत में पेश किया। चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत याचिका दाखिल की है। चिदंबरम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में भी आज सुनवाई हो रही है।
आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम को सीबीआई ने 21 अगस्त को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद चिदंबरम जेल में हैं। सीबीआई के मामले में उन्हें जमानत मिल चुकी है लेकिन वो जेल से बाहर नहीं आ सके क्योंकि उससे पहले ही कोर्ट ने ईडी को उनकी हिरासत दे दी। अब वो ईडी की हिरासत में जेल में हैं।
2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में गिरफ्तार पी चिदंबरम इस समय जेल में हैं। उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं, वो भी मामले में जेल में रह चुके हैं और अभी जमानत पर हैं।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications