असम: प्रेमी जोड़े को रातभर अवैध संबंध के आरोप में पीटा, युवती के बाल काटे
नई दिल्ली। असम में प्रेमी जोड़े के साथ मोरल पुलिसिंग के नाम पर दरिंदगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार असम के नगांव जिले में ग्रामीणों ने देर रात तक महिला की जमकर पिटाई की और उसके सिर के बाल शेव कर दिए। पुलिस ने बताया यह घटना झुमुरमुर की है, जहां शनिवार रात को जोड़े की ग्रामीणों की जमकर पिटाई की, जिसके बाद जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। प्रेमी जोड़े को शुरुआत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद उन्हें भोगेश्वरी फुकनानी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस ने शुरू की जांच
आपको बता दें कि असम में यह इस तरह का तीसरा बड़ा मामला है, जहां लोगों ने कानून को अपने हाथ में ले लिया है। इस घटना के बाद रविवार सुबह पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। नगांव के एएसपी रिपुल दास ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम को भेजा गया, जहां ग्रामीणों ने जोड़े को पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करेगी।

रात भर पीटा
स्थानीय पुलिस ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई जब पड़ोस के गांव टुबुकी से युवक युवती से मिलने के लिए आया था। जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और आरोप लगाया कि दोनों अवैध संबंध में लिप्त हैं। हालांकि ग्रामीणों के चंगुल से बचने की युवक ने कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया, जिसके बाद दोंनों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। महिला के सिर के बाल को गांव की अन्य महिलाओं ने छील दिया गया और उसकी भी धुनाई कर दी।

इससे पहले भी हुई थी इस तरह की घटना
पुलिस ने बताया कि प्रेमी जोड़े के कपड़े को फाड़ दिया गया था और रात भर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद अगली सुबह ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। गांववालों का कहना है कि दोंनों शादीशुदा हैं और एक दूसरे को धोखा दे रहे थे। इससे पहले 8 जून को भी इस तरह की घटना सामने आई थी, जब निलोत्पल दास और अभीजीत नाथ पिकनिक मनाने गए थे और वह लापता हो गए थे। जब दोनों वापस लौटे तो ग्रामीणों ने इनकी पिटाई कर दी थी।
इसे भी पढ़ें- आधी रात को ऑटो चलाती इस महिला की तस्वीर वायरल, लोग दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications