दिल्ली में दंपति की चाकू घोंपकर सनसनीखेज हत्या, पुलिस कर रही है जांच
नई दिल्ली। देश की राजधानी में लगातार अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं, एक बार फिर से सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक दंपति की बदमाश ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। यह घटना दिल्ली के द्वारका स्थित मोहन गार्डेन एक्सटेंशन की है। पुलिस ने बताया कि हमे पीसीआर पर फोन के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि 51 वर्षीय हरि बल्लभ और उनकी पत्नि शांति सिंह को गले, पेट पर कई चोट आई हैं। जब हम मौके पर पहुंचे तो हमने दंपति को कैट्स एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि दंपति की मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार दंपति मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका एक बेटा और एक बीटी है, जिसकी उम्र 22 और 27 वर्ष है। घटना में किसी भी तरह की फिरौती, धमकी या घर में जबरन घुसने की कोशिश लूट जैसी वारदात सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि हमे इस मामले में पुख्ता सबूत मिले हैं। जिस तरह से बदमाश घर में घुसा वह अहम है। बदमाश घर में बिना किसी मुश्किल के अंदर घुसा था। ऐसा कतई नहीं लगता है कि यह हत्या लूट के इरादे से की गई है.
पुलिस ने बताया कि हरि बल्लभ सरकारी स्कूल में शिक्षक थे। जबकि उनकी पत्नी शांति घरेलू महिला थीं। दिल्ली के ज्वाइंट सर्किल पुलिस अधिकारी मंधूप तिवारी ने बताया कि हम मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि पीसीआर को फोन के जरिए हरि बल्लभ की बेटी ने जानकारी दी थी। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
