17 साल के नाबालिंग की लव, धोखा और दो साल के मासूम के मर्डर की कहानी

नई दिल्ली। महज 15 साल की उम्र में दो लड़के और लड़की के बीच जब प्यार की शुरुआत हुई तो दोनों में से किसी ने नहीं सोचा था कि इसका अंत दो साल के मासूम की हत्या के साथ होगा। यह प्रेम कहानी 18 अगस्त 2016 को दिल्ली के मंगोलपुरी में शुरू हुई थी, जब 15 साल के लड़के ने एक लड़की जोकि वहां सड़क से गुजर रही थी तो उसपर कुछ कमेंट किया और यहीं से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत हुई। लेकिन इसका अंत एक भयावह अपराध के साथ हुआ।

पत्नी के अफेयर का था शक

पत्नी के अफेयर का था शक

परिवार के सदस्यों के अनुसार लड़की ने 2017 में लड़के से शादी कर ली थी, लेकिन आज वह एक मासूम बच्चे की हत्या की मुख्य चश्मदीद गवाह है। उसने आरोप लगाया है कि लड़के ने मासूम लड़के को मौत के घाट उतार दिया है। पिछले हफ्ते 17 साल के लड़के ने पुलिस के सामने दावा किया है कि उसने मासूम लड़के की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसे शक था कि यह लड़का उसका नहीं बल्कि किसी और का है। उसकी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर था और यह उसी का लड़का था, यह मेरा लड़का नहीं है। दोनों ही लड़के और लड़की का कहना है कि अगर हम दोनं नहीं मिले होते तो ज्यादा अच्छा होता।

आईसक्रीम की दुकान पर शुरू हुई प्रेम कहानी

आईसक्रीम की दुकान पर शुरू हुई प्रेम कहानी

लड़की कक्षा 11वीं की छात्रा थी लेकिन उसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी, वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। लड़की एक कमरे के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थी। लड़की पिता ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं, जबकि मां आईसक्रीम बेचती हैं। जबकि लड़का, लड़की के घर से कुछ ही दूर रहता था। लड़की ने बताया कि मैं लड़के को पहली बार तब देखा जब वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था, वह मेरे घर के पास बीयर पी रहा था और उसने मुझपर कमेंट किया था, उस वक्त मैंने उसे नजरअंदाज किया था, लेकिन उसने मेरे घर आना शुरू कर दिया, जहां वह आईसक्रीम खरीदता था। इसी दौरान हमारी आपस में बातचीत शुरू हुई और फोन नंबर का आदान प्रदान हुआ।

लड़का ड्रग्स लेता था

लड़का ड्रग्स लेता था

लड़की ने बताया कि लड़के ने उसे बताया था कि वह जनरल स्टोर में काम करता है, मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि वह ड्रग्स लेता है। लड़की की मां ने बताया कि मुझे इन दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता नहीं था, हमने दिल्ली पुलिस में लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मां का कहना है कि उनकी लड़की लापता है। जबकि वह अपनी दोस्त के घर पिछले तीन महीने से अपनी दोस्त के साथ रह रही है।

पश्चाताप नहीं

पश्चाताप नहीं

शुरुआती पूछताछ में लड़के ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने बताया कि मुझे इस बात का शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है और यह लड़का मेरा नहीं है, इसी वजह से मैंने उसे मार दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपने किए का पश्चाताप नहीं है। हालांकि लड़के के चाचा और दोस्तों ने इस बात पर यकीन करने से इनकार कर दिया है कि उसने ऐसा किया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+