आपत्तिजनक हालत में मिला प्रेमी जोड़ा, लोगों ने जमकर पीटा, जबरन पिलाई पेशाब

नई दिल्ली। राजस्थान के नागौर जिले में दिल दहला देने वाले घटना सामने आई है। यहां प्रेमी जोड़े के साथ अमानवीय व्यवहार का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई है। दरअसल यहां पर एक महिला और पुरुष को आपत्तिजनक हालत में कुछ लोगों ने पकड़ लिया, जिसके बाद पंचायत ने दोनों के खिलाफ तुगलकी फरमान सुना दिया। पंचायत की ओर से फरमान सुनाया गया कि महिला और पुरुष दोनों के बाल काट दिए जाए और उन्हें सबके सामने पेशाब पिलाया जाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इस पूरी घटना का एक वीडियो सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार नागौर जिले के लाडनू तहसील के निंबी जोधा गांव में यह अमानवीय घटना सामने आई है। यहां कालबेलिया समाज के एक पुरुष और महिला को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। जिसके बाद दोनों की बुरी तरह से पिटाई की गई और उनका बाल कटवाकर मुंह काला कर दिया गया। लोगों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी, प्रेमी जोड़े को लोगों ने बोतल में पेशाब भरकर सबके सामने जबरन पिलाया।

पुलिस ने खुद से लिया संज्ञान

पुलिस ने खुद से लिया संज्ञान

वीडियो की पुष्टि होने पर एसपी डॉक्टर विकास पाठक व एएसपी नीतिश आर्य निंबी जोधा गांव पहुंचे और इस पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने गांव पहुंचकर लोगों की शिनाख्त की और वीडियो में दिख रहे लोगों से पूछताछ की। जानकारी के अनुसार यह वीडियो दो दिन पुराना है और अभी तक इसको लेकर किसी भी तरह का केस दर्ज नहीं कराया गया है। लेकिन जिस तरह से यह अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया और लोगों के बीच वायरल होने लगा उसे देखने के बाद खुल पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और इसकी जांच शुरू कर दी।

सख्त कार्रवाई की बात

सख्त कार्रवाई की बात

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग महिला और पुरुष को बुरी तरह से पीट रहे हैं और एक युवक दोनों के बाल काट रहा है। गौर करने वाली बात है कि वीडियो में जो अन्य लोग दिख रहे हैं वह इस बर्बरता पूर्ण कृत को मूक बनकर देख रहे हैँ। मौके पर किसी एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया, जिसके बाद यह काफी तेजी से लोगों के बीच वायरल होने लगा। नागौर एसपी का कहना है कि यह मामला गंभीर है, हम इसकी जांच कर रहे हैं, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+