सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद अभिनेता धनुष को एक कपल ने बताया अपना बेटा, कोर्ट में दी अर्जी
धनुष ने कपल की ओर से दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए मद्रास हाईकोर्ट में 25 जनवरी को अपील की थी।
मदुरै। तमिलनाडु में एक कपल ने साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष के खिलाफ फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट देने का आरोप लगाया है। कपल ने निचली अदालत में दावा किया है कि धनुष उनके बेटे हैं और उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट में जो बर्थ सर्टिफिकेट दिया है वह फर्जी है।

25 जनवरी को की थी हाईकोर्ट में अपील
मेलुर की एक अदालत में दिए गए हलफनामे में कपल ने कहा कि वे साबित कर सकते हैं कि धनुष उनका बेटा है। आर. कथिरेसन और मीनाक्षी ने कोर्ट में दावा किया है कि अगर मामले की सुनवाई शुरू होती तो वे सबूत पेश करेंगे। धनुष ने कपल की ओर से दायर याचिका को खारिज करने की मांग करते हुए मद्रास हाईकोर्ट में 25 जनवरी को अपील की थी। READ ALSO: बहन से खुद करना चाहता था शादी, इनकार किया तो मार दी गोली
कपल ने धनुष से मांगा खर्च
कपल ने दावा किया है कि धनुष उनका तीसरा बेटा है। उन्होंने धनुष से 65000 रुपये हर महीने खर्च के लिए भी मांगे हैं क्योंकि अब वे काम नहीं कर सकते। उन्होंने हलफनामे में कहा कि धनुष बहुत छोटा था जब वह फिल्मों में काम करने की धुन में घर से भागकर चेन्नई चला गया था। वे तब उसे नहीं ढूंढ़ पाए लेकिन बाद में फिल्में देखकर पहचान गए। धनुष ने कोर्ट में एक बर्थ सर्टिफिकेट पेश किया है जिसके मुताबिक उनका जन्म 28 जुलाई 1983 को हुआ था और उनके माता-पिता कृष्णामूर्ति और के. विजयलक्ष्मी थे।












Click it and Unblock the Notifications