आर्टिकल 370 को लेकर बोलीं ममता बनर्जी- सरकार के इस फैसले से देश विश्व स्तर पर कलंकित हुआ
कोलकाता। जम्मू-कश्मीर को लेकर पीएम मोदी की अहम बैठक शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए जा सकते हैं। अब इस बैठक के बीच बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तरफ से बड़ा बयान आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब सीएम से इस मीटिंग को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कह दिया उन्हें मीटिंग के एजेंडा के बारे में कुछ नहीं पता है। आपको बता दें कि इस बैठक में चार पूर्व मुख्यमंत्रियों सहित 14 नेता शामिल हैं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मुझे नहीं पता कि पहली बार में राज्य का दर्जा हटाने का क्या कारण था। इसके कारण देश का नाम विश्व स्तर पर कलंकित हुआ।

Recommended Video
उन्होंने आगे कहा कि जो कोई भी बीजेपी पर सवाल उठाता है वह देशद्रोही है।" सीएम ममता ने कहा कि कश्मीर की आजादी नहीं छीननी चाहिए। सीएम ममता ने सवाल किया कि दो साल में बीजेपी नेता के सिवाय कोई भी कश्मीर नहीं जा सका। क्या सिर्फ बीजेपी देशभक्त है, बाकी सब आतंकवादी हैं? ममता बनर्जी ने कृषि कानूनों को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि किसानों की तीन कानूनों को रद्द करने की मांग "बिल्कुल सही" है।
कांग्रेस ने भी दी प्रतिक्रिया
पीएम की बैठक पर कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक ने कहा कि इस पहल का हमारी पार्टी स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अंतत: पीएम मोदी ने संवाद में थोड़ा सा विश्वास तो दिखाया है। इसी विश्वास के चलते आज नेताओं को बुलाकर मीटिंग हो रही है। बातचीत कर रहे हैं ये अच्छी बात है। अगर यही बातचीत अगस्त 2019 में की होती तो कश्मीर से पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं छीनना पड़ता। 370 हटने से कांग्रेस को एतराज नहीं है लेकिन जिस तरह से ये किया गया उसके ऊपर जरूर बात की है।
सरकार की तरफ से बैठक में कौन-कौन शामिल
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- गृहमंत्री अमित शाह
- जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा
- एनएसए अजीत डोभाल
- पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी पीके मिश्रा
- गृहसचिव अजय भल्ला
- अन्य उच्च अधिकारी












Click it and Unblock the Notifications