उत्तरी कर्नाटक के तीनों नगर निगमों के नतीजे जारी, हुबली-धारवाड़ में बीजेपी ने जीती 25 सीटें

बेंगलुरु, सितंबर 05। उत्तरी कर्नाटक के तीन नगर निगम बेलगावी, हुबली-धारवाड़ और कलबुर्गी के 195 वॉर्डो पर शुक्रवार को हुई वोटिंग के नतीजे आज आ गए हैं। बेलगावी स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 58 वार्ड में से बीजेपी ने 35, कांग्रेस ने 10, एआईएमआईएम ने एक और निर्दलीय ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है। हुबली धारवाड़ में 82 वार्ड में से बीजेपी ने 39, कांग्रेस ने 33, जेडीएस ने एक और एआईएमआईएम ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कलबुर्गी में 55 सीटों में से कांग्रेस ने 27, बीजेपी ने 23 और जेडीएस ने 4 पर जीत हासिल की है

counting

सीएम बसवराज बोम्मई का पहला चुनावी टेस्ट

आपको बता दें कि उत्तरी कर्नाटक के इन तीन नगर निगम में हुए चुनाव को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का पहला चुनावी टेस्ट माना जा रहा है, क्योंकि उनके सीएम बनने के बाद राज्य में ये पहला चुनाव है। इन तीनों नगर निगम के मिलाकर 1100 से अधिक उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा है। कलबुर्गी नगर निगम में 58.59 मतदान फीसद दर्ज किया गया था, जबकि धारवाड़ 53.81 फीसद मतदान दर्ज किया गया था।

कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला

आपको बता दें कि कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित इन निगमों में जेडीएस की मौजूदगी ना के बराबर होने के कारण यहां सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए इस चुनाव को एक टेस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। साथ ही सीएम बासवराज बोम्मई की लोकप्रियता के तौर पर भी इस चुनाव को देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+