पीएम मोदी 14 जुलाई को करेंगे मंत्रिपरिषद के साथ बैठक, नए चेहरों को देंगे कामकाज का मंत्र
नई दिल्ली, 10 जुलाई: सरकार बनने के दो साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। जिसमें 43 को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। साथ ही 7 मंत्रियों का प्रमोशन किया गया। इस विस्तार में 36 नए चेहरे भी शामिल थे। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पीएम पूरा फोकस विकास कार्यों पर करना चाहते हैं, ऐसे में 14 जुलाई को मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई है। जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री करेंगे।

नए मंत्रिमंडल गठन के बाद ये मंत्रिपरिषद की पहली बैठक है। जिसमें कैबिनेट मंत्रियों के अलावा राज्यमंत्री भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम चाहते हैं कि अब सभी का पूरा फोकस काम पर हो, ऐसे में उससे संबंधित निर्देश बैठक में दिए जाएंगे। वहीं रेल, आईटी जैसे कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी नए नेताओं पर है, इस वजह से पीएम मोदी उनके साथ भी चर्चा करेंगे और उन्हें कामकाज का मंत्र देंगे। हालांकि अभी इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है।
डैमेज कंट्रोल पर फोकस
कई मंत्रालयों का प्रदर्शन पिछले दो साल में सही नहीं रहा है। जिसके चलते कई नेताओं से मंत्री पद छीन लिया गया। इसके बाद उन पदों पर नए चेहरों की तैनाती की गई है। ऐसे में पीएम चाहते हैं कि 2024 के चुनाव के पहले ऐसे सभी मंत्रालय डैमेज कंट्रोल कर लें। वहीं इस बार कई युवाओं को भी मौका दिया गया है। पीएम उनसे भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications