'वोट फॉर डेमोक्रेसी' की रिपोर्ट में बड़ा दावा, क्या INDIA ब्लॉक लोकसभा में जीत सकती थी अधिक सीटें

Pawan Khera: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लोकसभा की मतगणना में वोटों के अंतर को लेकर चिंता व्यक्त की है। खेड़ा ने कहा कि शुरुआती और अंतिम गणना में करीब 5 करोड़ वोटों का अंतर है, जिससे संसद में सीटों के बंटवारे में बदलाव हो सकता है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का यह दावा 'वोट फॉर डेमोक्रेसी' की 'रिपोर्ट जिसका शीर्षक है 'लोकसभा चुनाव 2024 का संचालन' पर आधारित है। जी हां...पवन खेड़ा ने शनिवार 27 जुलाई को अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस मुद्दे को उठाया है। खेड़ा ने लिखा, 'शुरुआती वोटों की गिनती और अंतिम वोटों की गिनती के बीच लगभग 5 करोड़ वोटों का अंतर है।'

Congress leader Pawan Khera

रिपोर्ट का दावा है कि वोटों में वृद्धि के जरिए 15 राज्यों में कम से कम 79 सीटें एनडीए/बीजेपी जीत सकती थी। अगर यह सच है, तो इसका मतलब होगा कि संसद में इंडिया ब्लॉक के पास अधिकतम सीटें होंगी। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे लिखा कि चुनाव आयोग ने 7 चरणों में अंतिम मतदान प्रतिशत के प्रकाशन में देरी की, जो फिर से गंभीर चिंता का विषय है।

कहा कि अगर यह रिपोर्ट गलत है तो @ECISVEEP को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों के डगमगाते विश्वास को फिर से स्थापित करना चाहिए। लेकिन, अगर रिपोर्ट में कही गई बातें सच हैं तो भारतीय लोकतंत्र का राजनीतिक इतिहास अपने निर्णायक मोड़ पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+