Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

हॉलीवुड 3-डी थ्रिलर फिल्‍म ग्रैविटी से सस्‍ता है भारत का मंगल मिशन

 The cost of our Mars mission is cheaper than the Hollywood movie 'Gravity': Narendra Modi
श्रीहरिकोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएसएलवी-23 रॉकेट के सफल प्रक्षेपण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। पीएसएलवी-23 रॉकेट का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से किया गया। इस समारोह पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारतीय रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने का खर्च हॉलीवुड की फिल्म 'ग्रैविटी' पर किए गए निवेश से कम है। मोदी ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी)-सी23 के सफल प्रक्षेपण के बाद कहा, "मैंने 'ग्रैविटी' फिल्म के बारे में सुना है। भारतीय रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने का खर्च इस फिल्म को बनाने में किए गए निवेश से कम है।

ग्रैविटी 3 ड्री थ्रिलर थी। फिल्म की कहानी फंसे हुए दो अंतरिक्ष यात्रियों पर थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाया था। फिल्म में ऑस्कर पुरस्कार विजेता सांड्रा बुलोक और जॉर्ज क्लूनी ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन अल्फोंसो कुआरन ने किया था। फिल्म का बजट 10 करोड़ डॉलर था।

स्पेशल इफेक्ट्स के कारण फिल्म की काफी तारीफ हुई थी। ग्रैविटी में सांड्रा बुलोक ने नौसिखिया अंतरिक्ष यात्री व इंजीनियर की भूमिका निभाई थी। जॉर्ज क्लूनी ने मिशन कमांडर का किरदार निभाया था। उड़ते हुए मलबे के कारण हादसा हो जाता है। इससे दोनों अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में गिर जाते हैं। कम होती ऑक्सीजन के कारण उनके धरती पर वापसी के बहुत कम चांसेज होते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+