Coronvirus: मुबई में रामदास अठावले बोले 'Go Corona Go', ट्विटर पर Video वायरल
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले को उनके मजाकिया बर्ताव के लिए जाना जाता है। अक्सर उन्हें सदन में कई मुद्दों पर व्यंग्यात्मक रवैये के साथ प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया है। मंगलवार को उनका यही अंदाज मुंबई में उस समय नजर आया जब वह चीन के काउंसल जनरल तांग गुओकाई के साथ मौजूद थे। यहां पर अठावले ने जानलेवा कोरोना वायरस को भगाने के मकसद से 'गो कोरोना गो' के नारे लगाए और साथ ही चीन के काउंसल जनरल को भी ऐसा करने के लिए कहा। कोरोना वायरस को लेकर अठावले के इस अंदाज को देखकर ट्विटर पर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
Recommended Video

20 फरवरी का वीडियो!
अठावले का जो वीडियो सामने आया है कि वह मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर शूट किया गया है। चीन कांउसल जनरल तांग गुओकाई और कुछ बौद्ध भिक्षुओं के साथ वह 'गो कोरोना, गो कोरोना' के नारे लगा रहे है। नारे उन्होंने एक प्रार्थना सभा में लगाए और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 20 फरवरी का है जब गेटवे ऑफ इंडिया पर चीन में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। कोरोनावायरस ने दिसंबर 2019 मे चीन में दस्तक दी थी। अब तक इस वायरस ने चीन मे 3100 लोगों की जान ले ली है। भारत समेत दुनिया के 90 देश अब इससे परेशान हैं। दुनिया की अर्थव्यवस्था में भी अरबों का नुकसान हुआ है। भारत में अब तक कुल 53 लोग कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications