कोरोना की देसी वैक्सीन Covaxin की दुनियाभर में तारीफ, ICMR ने कहा- सुरक्षित और असरदार भी
कोरोना की देसी वैक्सीन Covaxin की दुनियाभर में तारीफ, ICMR ने कहा- सुरक्षित और असरदार भी
Coronavirus Vaccine Update: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने भारत की एक स्वदेशी कोरोना वैक्सीन ''कोवैक्सीन'' (Covaxin) को लेकर कहा है कि इस टीके ने दुनियाभर में सफलता प्राप्त कर ली है। आईसीएमआर ने कहा है कि ''कोवैक्सीन'' ने दुनियाभर में अपना ध्यान खींचा है। उन्होंने कहा है कि इस वैक्सीन ने दुनियाभर के मेडिकल संस्था का सिर्फ ध्यान ही नहीं खींचा है बल्कि ये सुरक्षित और असरदार भी है। ICMR ने ये भी दावा किया है कि वैक्सीन ट्रायल्स (Covaxin trail results) रिजल्ट में भी पॉजिटिव है। उन्होंने कहा है कि Covaxin में प्रतिरक्षात्मका प्रोफाइल डेवलप होते देखा गया है।
Recommended Video

ICMR ने कहा है, ''कोविड-19 के खिलाफ भारत का स्वदेशी वैक्सीन ''कोवैक्सीन'', जो ICMR और भारत बायोटेक (Bharat Biotech)के सहयोग से बनाया गया है, उसने बड़ी सफलता हासिल कर ली है। भारत के लोगों से मिसे डाटा के मुताबिक कोवैक्सीन प्रभावशाली सुरक्षा और प्रतिरक्षात्मकता प्रोफाइल को रेखाकिंत करता है। यही वजह है कि लांसेट (Lancet) ने इस रिपोर्ट को प्रकाशित किया है।''
ICMR ने कोवैक्सीन के ट्रायल को लेकर कहा है कि, फेज I और फेज II से मिली सफलता के बाद हम फेज III के लिए आगे बढ़ रहे हैं। ये टेस्ट फिलहाल 22 साइटों पर चल रहा है।
AIIMS ने कहा- Covaxin के ट्रायल के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन
नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने गुरुवार (24 दिसंबर) को एक विज्ञापन जारी कर कहा है कि भारत में विकसित कोरोना वैक्सीन ट्रायल के लिए वॉलेंटियर्स रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्टर करने वाले वॉलंटियर्स स्वदेशी कोरोना वैक्सीन Covaxin के तीसरे स्टेज के ट्रायल में हिस्सा लेंगे। एम्स ने विज्ञापन में बताया है कि Covaxin का पहला और दूसराट्रायल सफलतापूर्वक किया गया है।
एम्स ने कहा है कि इसके लिए इच्छुक लोग 31 दिसंबर 2020 तक ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एम्स ने रजिस्टर करने वालों के लिए Whatsapp नंबर और ईमेल आईडी भी जारी किए हैं। जहां जाकर इच्छुक लोग खुद रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications