Covid-19 Vaccine:फाइजर के बाद सीरम ने मांगी कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी, बनी पहली भारतीय कंपनी
Covid-19 Vaccine:फाइजर के बाद सीरम ने मांगी कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की मंजूरी, बनी पहली भारतीय कंपनी
नई दिल्ली: Coronavirus Vaccine Serum Institute: फाइजर के बाद अब सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने रविवार (06 दिसंबर) को अपने Covishield वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की भारत में मंजूरी मांगी है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 वैक्सीन Covishield के साथ मिलकर काम कर रही है। सीरम इंस्टीट्यूट यह आवेदन करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है इससे पहले ब्रिटिश कंपनी फाइजर ने इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए भारत में मंजूरी मांगी है।

Recommended Video
जनता के हित का सीरम इंस्टीट्यूट ने दिया हवाला
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ने भारतीय औषध महानियंत्रक (DGCI) से वैक्सीन (Covishield) के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है।
अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीरम कंपनी ने महामारी के दौरान मेडिकल आवश्यकताओं और व्यापक स्तर पर जनता के हित का हवाला देते हुए भारतीय औषध महानियंत्रक (DGCI) से मंजूरी मांगी है।
सीरम इंस्टीट्यूट ने तैयार किया 4 करोड़ डोज
वहीं आईसीएमआर (ICMR) के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट इस वैक्सीन की 4 करोड़ डोज पहले ही बना चुका है। वहीं भारतीय औषध महानियंत्रक (DGCI) से इसे स्टोर करके रखने का लाइसेंस भी ले चुका है।
इससे पहले शनिवार (5 दिसंबर) को विदेशी फार्मा कंपनी फाइजर की भारतीय ईकाई ने अपने कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की औपचारिक मंजूरी भारतीय औषध महानियंत्रक (DGCI) से मांगी थी।
फाइजर वैक्सीन को ब्रिटेन और बहरीन में आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। इस हफ्ते से वहां वैक्सीन का प्रयोग भी संभव है।












Click it and Unblock the Notifications