मुंबई 1 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाने वाला बना पहला शहर, 27.88 लाख लोग पूरी तरह वैक्सीनेट

मुंबई 1 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाने वाला बना पहला शहर, 27.88 लाख लोग पूरी तरह वैक्सीनेट

मुंबई, 04 सितंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई देश का पहला ऐसा शहर बना है, जहां कोरोना वायरस वैक्सीन की डोज 1 करोड़ लगाई है। मुबंई देश का पहला ऐसा शहर है, जहां 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है। कोविन पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों के अनुसार मुंबई में 1,00,63,497 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी है। मुंबई में 27.88 लाख लोग पूरी तरह से वैक्सीनेट हो गए हैं। यानी 27,88,363 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 72,75,134 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।

Coronavirus vaccine

कोविन पोर्टल के मुताबिक मुंबई जिले में 507 स्थलों पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें से 325 सरकारी केंद्र हैं और 182 प्राइवेट अस्पतालों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

पिछले 30 दिनों की बात की जाए तो मुंबई में 27 अगस्त को सबसे ज्यादा 1,77,017 कोविड-19 के टीके लगाए गए है। वहीं 21 अगस्त को 1,63,775 वैक्सीन डोज और 23 अगस्त को 1,53,881 वैक्सीन डोज लगाई गई है।

मुंबई में कोरोना वायरस के शुक्रवार (03 सितंबर) को 422 नए मामले सामने आए थे। वहीं 1 सितंबर को 416 और 2 सितंबर को 441 कोविड-19 मामले दर्ज किए थे।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोविड-19 के 42 हजार नए केस, SARS-CoV-2 | वनइंडिया हिंदी

    16 अगस्त को मुंबई में 190 कोरोना के मामले सामने आए थे, उसके बाद मुंबई में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। मुंबई में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 3,532 है। मुंबई में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 7,45,434 हो गई है, वहीं मरने वालों की संख्या अब तक 15,987 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+