कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव: देश में आज से 75 दिनों के लिए मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन बूस्टर डोज

कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव: देश में आज से 75 दिनों के लिए मुफ्त में लगेगी कोरोना वैक्सीन बूस्टर डोज

नई दिल्ली, 15 जुलाई: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार (15 जुलाई) को दिल्ली के निर्माण भवन में कोविड टीकाकरण शिविर में 'कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव' का शुभारंभ किया और लोगों को फ्री में वैक्सीन बूस्टर डोज लेने की अपील की है। आज से देश में अगले 75 दिनों के लिए सभी एडल्ट (वयस्क) को एक विशेष अभियान के तहत सरकारी केंद्रों पर कोरोना वायरस वैक्सीन की मुफ्त बूस्टर दी जाएगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। कोविड-19 बूस्टर डोज में यानी तीसरी खुराक के कवरेज में सुधार लाने के उद्देश्य से यह अभियान भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर सरकार द्वारा चलाई गई है।

Recommended Video

    Covid-19 Booster Shot : आज से 75 Days सभी वयस्कों को Free लगेगा Booster Dose | वनइंडिया हिंदी |*News
    coronavirus

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा, "स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी कर्मचारियों ने मुफ्त खुराक का अपना टीकाकरण शुरू किया। 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों से मेरी अपील है कि वे कोविड-19 के खिलाफ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मुफ्त खुराक प्राप्त करें।'' उन्होंने कहा, "आजादी का अमृत महोत्सव' पर, सभी पात्र आबादी (18+) को आज से शुरू होने वाले अगले 75 दिनों के लिए मुफ्त बूस्टर खुराक मिल सकती है।"

    समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक अधिकारी के हवाले से लिखा हालांकि, 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की अनुमानित 16 करोड़ पात्र आबादी के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं में से लगभग 26 प्रतिशत पहले से ही बूस्टर खुराक ले चुके हैं।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ''आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज से पूरे देश की वयस्क आबादी को मुफ्त प्रीकॉशन डोज लगाने का 75 दिन का कार्यक्रम शुरू हो गया है। मेरा आग्रह है कि बारी आने पर प्रिकॉशन डोज जरूर ले। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार 'स्वस्थ भारत, सुरक्षित भारत' बनाने हेतु प्रतिबद्ध है।''

    बता दें कि अभी तक 18-59 आयु वर्ग के 77 करोड़ की आबादी में 1 प्रतिशत से भी कम लोगों को एहतियाती खुराक दी गई है। एक अधिकारी ने कहा, ''अधिकांश भारतीय आबादी को नौ महीने पहले अपनी दूसरी खुराक मिली है। आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) और अन्य अंतरराष्ट्रीय शोध संस्थानों के अध्ययनों ने सुझाव दिया है कि दोनों खुराक के साथ प्राथमिक टीकाकरण के लगभग छह महीने बाद एंटीबॉडी का स्तर कम हो जाता है ... बूस्टर देने से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बढ़ती है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+