Good News: भारत बायोटेक की Covaxin के दूसरे ट्रायल के नतीजे जारी, मिली दो तरह इम्यूनिटी
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin' को लेकर एक अच्छी खबर आई है।
नई दिल्ली। Coronavirus vaccine latest update. कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान की तैयारियों के बीच स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin' को लेकर एक अच्छी खबर आई है। दरअसल, इस वैक्सीन को आईसीएमआर के सहयोग से तैयार कर रही भारत बायोटेक ने बताया है कि वैक्सीन के दूसरे चरण के ट्रायल में शानदार नतीजे सामने आए हैं। भारत बायोटेक के मुताबिक, Covaxin मानव शरीर के अंदर दो तरह की इम्यूनिटी पैदा कर रही है, साथ ही अभी तक के ट्रायल में किसी भी तरह का कोई गंभीर साइट इफेक्ट सामने नहीं आया है। Covaxin फिलहाल अपने अंतिम चरण के ट्रायल में है और इस ट्रायल की आधी प्रतिक्रिया पूरी हो चुकी है।
Recommended Video

आपको बता दें कि मानव शरीर के अंदर दो तरह के इम्यूनिटी तंत्र होते हैं। पहला- एंटीबॉडी मीडियाटेड इम्यूनिटी और दूसरा- सेल मीडियाटेड इम्यूनिटी। जब कोई वायरस मानव शरीर के अंदर एक कोशिका में प्रवेश करता है और उसकी पहचान एंटीबॉडी मीडियाटेड इम्यूनिटी में नहीं हो पाती, तो सेल मीडियाटेड इम्यूनिटी उस वायरस को खत्म करती है। Covaxin के दूसरे चरण के ट्रायल में डोज लेने वाले लोगों के अंदर ये दोनों ही इम्यूनिटी पाई गई हैं। भारत बायोटेक का कहना है कि तीसरे चरण के ट्रायल के बात इस बात का मूल्यांकन किया जा सकता है कि उनकी वैक्सीन कोरोना वायरस के खिलाफ कितने फीसदी तक कारगर है।
9 राज्यों के 9 अस्पतालों में किया गया ट्रायल
Covaxin के दूसरे चरण का ट्रायल देश के 9 राज्यों के 9 अस्पतालों में किया गया। भारत बायोटेक के मुताबिक, अलग-अलग उम्र के लोगों पर किए दूसरे चरण के ट्रायल में अभी तक किसी तरह का कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। हाल ही में भारत बायोटेक ने इस बात की भी जानकारी दी थी कि तीसरे चरण के ट्रायल के लिए अभी तक उनके पास 13 हजार लोग वॉलंटियर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। अंतिम चरण के ट्रायल के लिए अभी भी भारत बायोटेक को 13 हजार और लोगों की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications