कोरोना अपडेट: भारत में एक्टिव केस 1.7 लाख, बीते 24 घंटों में 17070 नए केस और 23 मौतें

कोरोना अपडेट: भारत में एक्टिव केस 1.7 लाख, बीते 24 घंटों में 17070 नए केस और 23 मौतें

नई दिल्ली, 01 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातारा उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार (1 जुलाई) के साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 17,070 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 23 मरीजों की मौत हुई है। बीते एक दिन में कोरोना से 14,413 लोग ठीक हो गए हैं।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा नए केस, 23 की मौत | वनइंडिया हिंदी |*News
    एक्टिव केसों में लगातार बढ़ोतरी

    एक्टिव केसों में लगातार बढ़ोतरी

    भारत में कोरोना एक्टिव केसों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,07,189 हो घए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 2,634 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.24 प्रतिशत शामिल है। बीते एक दिन पहले कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,04,555 थे। आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को कोविड के सक्रिय मामले 1,02,601 थे। 1 मार्च को यह घटकर 92,472 रह गया था।

    देश में कोरोना से हुई अब तक 5.25 लाख मौतें

    देश में कोरोना से हुई अब तक 5.25 लाख मौतें

    बता दें कि देश में कोरोना से अब तक 5.25 लाख मौतें हुई हैं। वर्तमान आंकड़ा 5,25,139 है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना से अब तक कुल रिकवरी की संख्या 4,28,36,906 है। देश में कोरोना के कुल रिकवरी रेट 98.55 प्रतिशत हो गया है।

    देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 1.97 करोड़ के पार

    देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 1.97 करोड़ के पार

    देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1, 97,74,71,041 है। बीते 24 घंटों में 11 लाख 67 हजार 503 लोगों को पिछले 24 घंटों में वैक्सीन डोज दी गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के अनुसार कोविड-19 के लिए 30 जून तक 86,28,77,639 सैंपल टेस्ट किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+