Coronavirus update: भारत में बीते 24 घंटों में 600 से अधिक नए मामले दर्ज, 11 मरीजों की मौत

Coronavirus update: भारत में बीते 24 घंटों 600 से अधिक नए मामले दर्ज, 11 मरीजों की मौत

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत ने पिछले 24 घंटों में 635 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है, जिसमें अकेले केरल राज्य से 9 मौतें शामिल हैं। देश में कोरोना मरने वालों की कुल संख्या 5,30,546 हो गई है। वहीं कोरोना एक्टिव केस 7,918 से घटकर 7,175 हो गए हैं। नए कोरोनो वायरस मामलों के साथ देश में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,67,311 हो गई है।

Coronavirus update

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 219.83 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में कोरोना से रिकवर होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,29,590 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

देश में 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोरोना केस में 386 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है। जबकि कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 प्रतिशत हो गई है।

देश में बुधवार को 501 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं 2 मरीजों की कोरोना से मौत हुई थी। पिछले 26 घंटों में 134 केसों की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं मौत में भी इजाफा हुआ है।

भारत में कोरोना वायरस केस की टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था। देश ने पिछले साल 4 मई को दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया। वहीं इस साल 25 जनवरी को यह चार करोड़ को पार कर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+