कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 2541 कोविड केस हुए दर्ज, 30 की मौत, एक्टिव केस 16 हजार के पार
कोरोना अपडेट: बीते 24 घंटों में 2541 कोविड केस हुए दर्ज, 30 की मौत, एक्टिव केस 16 हजार के पार
नई दिल्ली, 25 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में पिछले कुछ दिनों में इजाफा हुआ है। सोमवार (25 अप्रैल) के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत ने सोमवार सुबह 24 घंटों में 2,541 कोविड-19 के केस दर्ज किए हैं। जो पिछले दिन रविवार को दर्ज किए गए 2,593 संक्रमण केसों से मामूली कम हैं। सोमवार (25 अप्रैल) को जहां 2541 कोविड केस दर्ज किए गए हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 1,862 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 30 लोग की कोरोना से मौत हुई।
Recommended Video

देश में एक्टिव केसों की संख्या 16 हजार के पार
देश में कोरोना वायरस एक्टिव केसों की संख्या 16 हजार 522 हो गई है। अब तक कोरोना से होने वाली कुल मौतों की संख्या 5 लाख 22 हजार 223 हो गई है। देश में कुल रिकवरी संख्या 4,25,21,341 है। वहीं कोरोना के कुल संक्रमण केसों की संख्या अब तक 4,30,60,086 हो गई है।

देश में अब तक 187.71 करोड़ लगाई गई वैक्सीन डोज
देश में अब तक 187.71 करोड़ वैक्सीन लगाई गई है। कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,87,71,95,781 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 3,02,115 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं अब तक कुल 83,50,19,817 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोरोना रिकवरी रेट 98.75 फीसदी
देश में सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.04 प्रतिशत शामिल है। कोरोना रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत है। वहीं बीते 24 घंटों में एक्टिव केसों में 649 मामलों की वृद्धि हुई है। फिलहाल दैनिक सकारात्मकता दर 0.84 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई। जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत थी।

दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना केसों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार (24 अप्रैल) को 1083 नए कोरोना केस दर्ज किए गए। एक शख्स की कोरोना से मौत हो गई। वहीं सकारात्मकता दर के साथ 4.48 प्रतिशत है। दिल्ली में कुल संक्रमण की संख्या अब 18,74,876 है और मरने वालों की संख्या 26,168 है। दिल्ली में शनिवार को 1,094 केस दर्ज किए गए थे, जो 10 फरवरी के बाद सबसे अधिक मामले थे। उस दिन दैनिक सकारात्मकता दर 4.82 प्रतिशत और दो मौतें थीं।

पीएम मोदी ने लोगों से कोरोना को लेकर सचेत रहने को कहा
पीएम मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' संबोधन में लोगों से कोविड के खिलाफ अपने गार्ड को कम नहीं करने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'इन सबके बीच आपको भी कोरोना के प्रति सचेत रहना होगा। मास्क पहनना, नियमित अंतराल पर हाथ धोना, रोकथाम के लिए जो भी आवश्यक उपाय हैं, उनका पालन करते रहें।'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications