कोरोना अपडेट: नए केस घटे पर मौत के आंकड़ों में इजाफा, बीते 24 घंटों में 16,935 मामले, 51 मरीज की गई जान
कोरोना अपडेट: नए केस घटे पर मौत के आंकड़ों में इजाफा, बीते 24 घंटों में 16,935 मामले, 51 मरीज की गई जान
नई दिल्ली, 18 जुलाई: देश में कोरोना वायरस के मामलों में आज सोमवार (18 जुलाई) को गिरावट हुई है लेकिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 16,935 नए कोरोनो वायरस केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 51 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। बीते एक दिनों में 16 हजार 69 लोग कोविड-19 से रिकवर हुए हैं।

Recommended Video
देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 44 हजार 264 है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय केसलोएड में 815 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.33 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत दर्ज की गई है।
#COVID19 | India reports 16,935 fresh cases, 16,069 recoveries, and 51 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) July 18, 2022
Active cases 1,44,264
Daily positivity rate 6.48% pic.twitter.com/CXVSDdvXpY
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 6.48 फीसदी है। 17 जुलाई को दैनिक सकारात्मकता दर 4.80 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जो आज बढ़ गई है।
देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या 4,37,67,534 हो गई है। कोरोना से अब तक जान गवाने वालों की संख्या 5,25,709 हो गई। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,00, 04,61,095 है। वहीं बीते 24 घंटों में 4 लाख 46 हजार 671 वैक्सीन की डोज दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications