कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक: बीते 24 घंटों में 34 हजार नए केस, 346 लोगों की हुई मौत

कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक: बीते 24 घंटों में 34 हजार नए केस, 346 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 14 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर थम सी गई है। दैनिक आंकड़ों में नए मरीजों के साथ-साथ कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी गिरावट आई है। सोमवार 14 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में 34 हजार 113 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 346 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में इस दौरान 91 हजार 930 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख 78 हजार 882 है, जो कुल मामलों का 1.12 प्रतिशत है।

Recommended Video

    Covid-19 Case India Update: कोरोनावायरस के 50,407 केस, मौत के आंकड़े में फिर उछाल | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना के कुल मौतें 5.09 लाख के पार

    देश में कोरोना के कुल मौतें 5.09 लाख के पार

    देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 09 हजार 011 है। वहीं देश में कुल कोविड-19 के मामले 4,26,65,534 हुए हैं और इसमें से रिकवरी की कुल संख्या 4,16,77,641 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,72,95,87,490 (172.95 करोड़) है।

    कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.68 प्रतिशत

    कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 97.68 प्रतिशत

    भारत में दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटि रेट) 3.19 प्रतिशत है। और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.99 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं कोरोना रिकवरी रेट देश में बढ़कर 97.68 प्रतिशत हो गई है।

    70 फीसदी किशोरों लगी पहली डोज

    70 फीसदी किशोरों लगी पहली डोज

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार (13 फरवरी) को कहा कि 15-18 आयु वर्ग के 70 प्रतिशत से अधिक किशोरों को अब तक कोविड-19 वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है। उन्होंने इस आयु वर्ग के उन सभी लोगों से भी अपील की जो टीकाकरण के लिए पात्र हैं, वे जल्द से जल्द टीका लगवाएं। मंडाविया ने कहा, "युवा भारत दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को और मजबूत कर रहा है। 15-18 आयु वर्ग के हमारे 70% से अधिक युवाओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक प्राप्त कर ली है।"

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि 15 से 18 आयु वर्ग के 1.47 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पूरी तरह से टीका लगाया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+