COVID-19 India: नहीं कम हो रहे देश में कोरोना के मामले, 24 घंटे में फिर आए 18,599 नए केस और 97 मौतें
COVID-19 India: नहीं कम हो रहे देश में कोरोना के मामले, 24 घंटे में फिर आए 18,599 नए केस और 97 मौतें
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। मार्च की शुरुआत से देश में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए सोमवार (08 मार्च) के आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18,599 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 97 नई मौतें हुई हैं। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,599 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,29,398 हो गई है। 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,853 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14,278 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,747 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,82,798 है।

Recommended Video
भारत में रविवार (07 मार्च) को भी कोरोना वायरस के 24 घंटे में 18,711 नए केस सामने आए थे और 100 लोगों की मौत हुई थी। वहीं शनिवार (6 मार्च) को भी कोरोना के 18,327 नए मामले सामने आए थे और 108 लोगों की मौत हुई थी।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कल तक (रविवार 7 मार्च) कोरोना वायरस के लिए कुल 22,19,68,271 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 5,37,764 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।
सोमवार (8 मार्च) के आंकड़े के मुताबिक देशभर में कुल 2,09,89,010 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। भारत में कोरोना वैक्सीनेशन राउंड-2 की शरुआत एक मार्च 2021 से हुई है। जिसमें 60 वर्ष से ज्यादा उम्र और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग जो किसी न किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उन्हें कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी जा रही है। विश्व के सबसे बड़े कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत भारत में 16 जनवरी 2021 से हुई है।












Click it and Unblock the Notifications