कुछ सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में 16,678 नए केस और 14,629 लोग हुए ठीक
कुछ सुस्त पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटों में 16,678 नए केस और 14,629 लोग हुए ठीक
नई दिल्ली , 11 जुलाई: कोरोना वायरस के पिछले हफ्ते बढ़ हुए केसों पर सोमवार को ब्रेक लगी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16 हजार 678 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिन दौरान 14 हजार 629 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 26 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के 18 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे थे, वहीं 40 से अधिक मौतें हो रही थीं। हालांकि आज कोरोना के केस भी बीते दिनों से कम आए हैं और रिकवरी रेट में भी बढ़ोतरी हुई है।
Recommended Video

भारत में एक्टिव केसों की संख्या 1.30 लाख के पार
भारत में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 1,30,713 है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.30 प्रतिशत शामिल है। यानी भारत में कुल कोरोना केसों की संख्या में एक्टिव केस 0.30% है। बीते 24 घंटों में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में 3,662 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.50 प्रतिशत दर्ज की गई है।

क्या है देश में कोरोना की स्थिति
देश में कोरोना के कुल ममालों की संख्या 4,36,22,651 हो गई है। वहीं कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों की संख्या 5,25,428 हो गई है। कोरोना के कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,29,83,162 है। मंत्रालय के अनुसार, दैनिक सकारात्मकता दर 4.22 प्रतिशत दर्ज की गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 4.08 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.88 करोड़ के पार
देश में फिलहाल राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 198.88 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,98,88,77,537 है। वहीं बीते 24 घंटों में 11 लाख 44 हजार 145 वैक्सीन की डोज दी गई है। देश में अब तक कुल कोरोना सैंपल टेस्ट 86.68 करोड़ किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 2,78,266 परीक्षण किए गए हैं।

साप्ताहिक कोविड के मामले बढ़कर 1.2 लाख हुए
भारत बीते हफ्ते कोविड -19 के 1.2 लाख से अधिक ताजा मामले दर्ज किए। मिड फरवरी के बाद से ये सबसे अधिक केस हैं। सप्ताह-दर-सप्ताह, पिछले दो हफ्तों में पहले 14% और 23% की तुलना में मामलों में केवल 8% की वृद्धि हुई। दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र में संक्रमण लगातार कम हो रहा था और केरल में कम होना शुरू हो गया था। लेकिन अब इन राज्यों में भी केस बढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications