कोरोना का खतरा देश में बरकरार, बीते 24 घंटों में सामने आए 7219 नए मरीज
नई दिल्ली, 03 सितंबर: देश में कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। दो साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन कोरोना के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार (03 सितंबर) को जो आंकड़े जारी किए गए है उनके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,219 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस दौरान बीते एक दिन में कोरोना से 9,651 लोग रिकवर हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 56,745 हो गए हैं। जबकि कोविड-19 का डेली पॉजिटिविटी रेट 1.98 फीसदी है। वहीं, देश में में अभी तक कोरोना से 527965 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाली की संख्या 43865016 है। वहीं, दूसरी और देश में कोविड वैक्सीन की 2130107236 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।
इससे पहले शुक्रवार (2 सितंबर) को भारत में कोरोना वायरस के 6,168 नए मामले दर्ज किए थे। जबकि बुधवार को यह संख्या 7231 थी। आकंड़े बताते हैं कि एक्टिव मरीजों संख्या में हल्की कमी आई है, क्योंकि पिछले महीने कुल सक्रिय मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई थी। देश में संक्रमितों की संख्या 4,44,36,339 से ज्यादा हो गई है। वहीं कोरोना से मरने वालों की तादाद 5,27,965 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications