भारत में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.45 लाख कोविड केस, जानें आंकडे़
भारत में कोरोना विस्फोट, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1.45 लाख कोविड केस, जानें ताजा आंकडे़
कोरोना वायरस अपडेट: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में सारे पुराने रिकॉर्ड टूट रहे हैं। शनिवार (10 अप्रैल) को देश में कोरोना वायरस के अब तक के सबसे ज्यादा एक लाख 45 हजार मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कभी भी 24 घंटे में कोरोना के 1.45 लाख मामले सामने नहीं आए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,45,384 नए मामले सामने आए हैं और 794 लोगों की मौत हुई है। वहीं बीतें 24 घंटे में 77,567 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कोरोना महामारी से अब तक 1,68,436 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,32,05,926 हो गई है। वहीं कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 10,46,631 है। देश में डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,19,90,859 है।

इस हफ्ते कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Recommended Video
- 05 अप्रैल 2021- कोरोना के 1.03 लाख केस
-06 अप्रैल 2021- 96 हजार नए केस
-07 अप्रैल 2021- 1.15 लाख केस
-08 अप्रैल 2021- 1.26 लाख केस
-09 अप्रैल 2021-1.31 लाख केस
10 अप्रैल 2021- 1.45 लाख केस
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल तक यानी 09 अप्रैल 2021 तक कोरोना वायरस के लिए कुल 25,52,14,803 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11,73,219 सैंपल टेस्ट कल एक दिन में किए गए हैं।
16 जनवरी 2021 से शुरू हुए भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत देश में कुल 9,80,75,160 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications