बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 90,928 नए मरीज, 325 लोगों की हुई मौत

बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना केस, 24 घंटों में मिले 90,928 नए मरीज, 325 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 06 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 90,928 ताजा कोविड-19 के केस सामने आए हैं, जो बुधवार को आए 58,097 मामलों की तुलना में 55 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार (06 जनवरी) को भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 90,928 केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 325 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान देश में सिर्फ 19,206 कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या तीन लाख के करीब हो गई है। कुल एक्टिव केसों की संख्या 2,85,401 है। देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 82 हजार 876 लोगों की मौत हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus Third Wave India: COVID-19 के 90,928 नए केस, जानें Omicron case Tally | वनइंडिया हिंदी
    डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुआ 6.43 फीसदी

    डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर हुआ 6.43 फीसदी

    देश में कोरोना से अब तक कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 3,43,41,009 है। कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,51,09,286 है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 6.43 प्रतिशत हो गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 3.47 प्रतिशत है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 148.67 करोड़ है। देश में अब तक 1,48,67,80,227 वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। देश में 3 जनवरी 2022 से बच्चों को भी वैक्सीन दी जा रही है।

    भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामले 2,630

    भारत में ओमिक्रॉन के कुल मामले 2,630

    स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,630 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के केस सबसे अधिक हैं। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 797 और दिल्ली में 465 है। ओमिकॉन के 2,630 मरीजों में से 995 मरीज ठीक हो गए हैं।

    भारत में कोरोना रिकवरी रेट 97.81 फीसदी

    भारत में कोरोना रिकवरी रेट 97.81 फीसदी

    भारत में अभी कोरोना रिकवरी रेट 97.81 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में कम से कम 19,206 लोग ठीक हुए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के भारत में बुधवार (05 जनवरी) को कोरोना वायरस के लिए 14,13,030 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं अब तक 68,53,05,751 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+