कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा: 6 महीने बाद रिकॉर्ड 81 हजार नए केस, इस साल सबसे ज्यादा 469 मौत

कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा: 6 महीने बाद रिकॉर्ड 81 हजार नए केस, इस साल सबसे ज्यादा 469 मौत

भारत में कोरोना वायरस अपडेट: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जानलेवा हो गई है। बीते 6 महीने में पहली बार रिकॉर्ड तोड़ 81 हजार से ज्यादा कोविड-19 के नए केस सामने आए हैं। वहीं इस साल के सबसे ज्यादा 469 एक दिन में महामारी से मौत हुई है। लगातार 9वें दिन देश में कोरोना के 50 हजार से अधिक केस सामने आए हैं। शुक्रवार (2 अप्रैल) के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 469 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में 50,356 लोग कोरोना से रिकवर होकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus In India: 24 घंटे में Covid 19 के 81 हजार से ज्यादा नए केस, 469 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus update

    कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में 1,63,396 हुई

    देश में फिलहाल कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,63,396 हो गई है। वहीं देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,23,03,131 हो गई है। इसमें से 6,14,696 कोरोना के एक्टिव मामले हैं, जिनका इलाज चल रहा है। वहीं 1,15,25,039 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कुल 6,87,89,138 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

    कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारत तीसरा प्रभावित देश

    दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में भारत तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। वहीं कोविड-19 रिकवरी के मामले में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। कोरोना से मौत के मामलों में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत चौथे नंबर पर है।

    भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। हर दिन के आने वाले आंकड़ों में लगभग 60 प्रतिशत कोरोना केस अकेले महाराष्ट्र से हैं। इसके अलावा पंजाब, मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ से भी कोरोना के केस सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+