Coronavirus Update: भारत में फिर घटे कोरोना के केस, 24 घंटों में मिले 4,417 नए मरीज
नई दिल्ली, 06 सितंबर: कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा अभी देश के अंदर से पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। लेकिन कोरोना के मामलों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 4,417 नए मामले सामने आए हैं। तो वहीं, बीते एक दिन में कोरोना से 6,032 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर चले गए। एक दिन पहले देश में कोरोना के 5 हजार 910 नए मामले सामने आए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ो के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,66,862 है। वहीं, कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,38,86,496 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 52,336 हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 030 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,13,72,68,615 तक पहुंच गया है।
Recommended Video
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार (05 सितंबर) को जो आंकड़े जारी किए थे उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 5,910 नए मामले सामने आए थे। वहीं, कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,44,62,445 है। वहीं, कोरोना से रिकवर हुए कुल मामलों की संख्या 4,38,80,464 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 53,974 हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस से अब तक देश में 5 लाख 28 हजार 007 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,13,52,74,945 तक पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications