कोरोना केसों में लगातार गिरावट जारी, 24 घंटों में 3614 नए केस, एक दिन में 89 लोगों की हुई मौत

कोरोना केसों में लगातार गिरावट जारी, 24 घंटों में 3614 नए केस, एक दिन में 89 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 12 मार्च: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार (12 मार्च) के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में बीते 24 घंटों में 6 हजार 614 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में 89 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है। देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 0.44 फीसदी है। देश में पिछले 24 घंटों में 5 हजार 185 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 40 हजार 559 है।

देश में अब तक दी गई 179.91 करोड़ वैक्सीन डोज

देश में अब तक दी गई 179.91 करोड़ वैक्सीन डोज

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,29,87,875 है। वहीं कोरोना से रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 4,24,31,513 है। देश में कोरोना वायरस से अब तक 5 लाख 15 हजार 803 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 179.91 करोड़ है। 1,79,91,57,486 वैक्सीन खुराक अब तक लोगों को दी गई है।

देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 फीसदी

देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 फीसदी

फिलहाल देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.70 प्रतिशत हो गई है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआ) के अनुसार, 11 मार्च तक कोरोना के लिए 77,77,58,414 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से शुक्रवार को 8,21,122 नमूनों की जांच की गई है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 4,194 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    जानें दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति

    जानें दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कोरोनो वायरस के कारण शून्य मृत्यु दर्ज की गई और 0.45 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 174 मामले दर्ज किए गए। विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि मरने वालों की कुल संख्या 26,140 है और सक्रिय मामलों की संख्या 860 है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+