कोरोना का खतरा बरकरार: 24 घंटे में 30,256 नए केस और 295 लोगों की मौत

कोरोना का खतरा बरकरार: 24 घंटे में 30,256 नए केस और 295 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 20 सितंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामले पिछले कुछ दिनों से 30 हजार के आसपास आ रहे हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक सोमवार (20 सितंबर) को जारी हुए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,256 नए केस सामने आए हैं। वहीं 295 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक दिन में कोरोना से 43,938 लोग ठीक हो गए हैं। देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 3 लाख 18 हजार 181 है। वहीं कोरोना से अब तक देशभर में 4 लाख 45 हजार 133 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटे में देशभर में 37 लाख 78 हजार 296 वैक्सीन डोज लगाई गई है।

coronavirus

Recommended Video

      Coronavirus India Update: भारत में कोविड-19 के 30 हजार नए केस, जानें COVID अपडेट | वनइंडिया हिंदी

      देश में कोरोना से अब तक 3,27,15,105 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,478,419 है। देश में वैक्सीनेशन आंकड़े की बात करे तो 80,85,68,144 (80.85 करोड़) है। 18 सितंबर को 85 लाख वैक्सीन डोज दी गई थी। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर को देशभर मे ढाई करोड़ (2.5) करोड़ वैक्सीन की डोज लगाई गई थी।

      देश में फिलहाल कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले केरल से आ रहे हैं। केरल से बीते 24 घंटे में 19,653 नए कोविड-19 के केस सामने आए हैं। वहीं 152 लोगों की मौत हो गई है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+