Covid-19: पिछले 24 घंटे में 29,616 नए कोरोना केस, 290 लोगों की हुई मौत

Covid-19: पिछले 24 घंटे में 29,616 नए कोरोना केस, 290 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 25 सितंबर: भारत में कोरोना वायरस के मामले थमे तो हैं लेकिन कम नहीं हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक शनिवार को देशभर में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 29,616 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 290 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। कोविड-19 से बीते एक दिन में 28,046 लोग रिकवर हुए हैं। देश में कोरोना एक्टिव केसों की बात करें तो 3 लाख 1 हजार 442 लोग फिलहाल कोविड-19 से संक्रमित हैं। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4 लाख 46 हजार 658 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में 29,616 New COVID19 Cases, 290 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में कोरोना से अब तक 3,28,76,319 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वैक्सीनेशन आंकड़ों की बात करे तो देश में अब तक 84,89,29,160 (84.89 करोड़) है। वहीं बीते 24 घंटे में 71,04,051 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है।

    देश में फिलहाल सबसे अधिक कोरोना के मामले केरल से सामने आ रहे हैं। केरल से शनिवार को बीते 24 घंटे में 17,983 कोरोना केस आए हैं और 127 लोगों की मौत हुई है। यानी देश में आए 29,616 दैनिक केस में से अकेले केरल से 17,983 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। केरल में बीते एक महीने से कोरोना के सबसे अधिक मामाले सामने आ रहे हैं।

    देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों के कुल संक्रमित मामलों का 0.90 प्रतिशत है। पिछले 26 दिनों से कोरोना डेली पॉजिटिव रेट 3 प्रतिशत से कम है। वहीं वर्तमान में डेली पॉजिटिव रेट 1.86 प्रतिशत है। वहीं विकली पॉजिटिव रेट 1.99 प्रतिशत है। यह भी पिछले 92 दिनों में 3 फीसदी से नीचे है।

    भारत में अब तक कुल 56.16 करोड़ कोरोना जांच किए गए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक अब तक कोविड-19 जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 56,16,61,383 है, जिसमें से बीते दिनों (24 सितंबर) को परीक्षण किए गए 15,92,421 नमूने शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+