Covid-19 Update: भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 2 महीने बाद आए 22 हजार से ज्यादा नए मामले, जानें आंकड़े
Covid-19 Update: भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 2 महीने बाद आए 22 हजार से ज्यादा नए मामले, जानें ताजा आंकड़े
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। लगभग दो से ढाई महीने बाद देश में पिछले 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार (11 मार्च) को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 22,854 नए मामले सामने आए हैं और 126 लोगों की मौत हुई है। करीब ढाई महीने बाद 22 हजार 854 नए मामले सामने आने के बाद देश में कुल कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,85,561 हो गई है। वहीं देस में अबतक कोरोना से 1,58,189 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 18,100 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं।
Recommended Video

ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय (एक्टिव) मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,38,146 है।
देश में गुरुवार को लगातार आठवें दिन 15 हजार से ज्यादा कोरोना केस सामने आए हैं। इससे पहले 25 दिसंबर 2020 को 22,273 केस दर्ज किए गए थे। भारत में कोरोना से डेथ रेट 1.40 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है। वहीं एक्टिव केस 1.64 प्रतिशत है। भारत का कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या में 12वां स्थान है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में सक्रिय (एक्टिव) मामलों की कुल संख्या अब 1,89,226 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,38,146 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में 10 मार्च तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22,42,58,293 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,78,416 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। देश में 2 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications