फिर बढ़े कोरोना के मौत के आंकड़े , बीते 24 घंटों में 673 की गई जान, 19,968 नए मरीज

फिर बढ़े कोरोना के मौत के आंकड़े , बीते 24 घंटों में 673 की गई जान, 19,968 नए मरीज

नई दिल्ली, 20 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर तो अब थम गई है लेकिन मौत के आंकड़ों में आज रविवार (20 फरवरी) को बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार (20 फरवरी) को भारत में बीते 24 घंटों में 19 हजार 968 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना से 673 लोगों की जान गई है। इसी दौरान एक दिन में 48,847 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में फिलहाल डेली पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 19,968 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 24 हजार 187 है। जो कुल कोरोना संक्रमित केसों ते 0.52 फीसदी है। देश में अब तक कोरोना से 5 लाख 11 हजार 903 लोगों की मौत हुई है। देश में कुल रिकवरी की संख्या 4,20,86,383 है। वहीं अब देश में 175.37 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है। कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 1,75,37,22,697 है।

    देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98 प्रतिशत का आंकड़ा पार कर गई है। देश में अब तक 175.37 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। इसमें लाभार्थियों के चिन्हित समूहों में से 1.89 करोड़ बूस्टर खुराक शामिल हैं। अब तक 15-18 आयु वर्ग के 5.36 करोड़ किशोरों को भी पहली खुराक का टीका लगाया जा चुका है।

    शनिवार (19 फरवरी) को मुंबई में 201 नए कोरोनो वायरस मामले और एक मौत दर्ज की गई है। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 635 नए मामले और दो मौतें दर्ज की गईं। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट घटकर 1.13 फीसदी पर आ गया है। केरल ने 6,757 नए मामले दर्ज किए, जबकि कर्नाटक में 1,137 नए मामलों के साथ नए संक्रमणों में और गिरावट देखी गई। कर्नाटक में नए संक्रमणों में बेंगलुरु में 646 केस आए हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को 1,635 नए मामले सामने आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+