कोरोना केस कम पर मौत के आंकड़े गंभीर, बीते 24 घंटों में 1.49 लाख नए मरीज, 1072 मौतें

कोरोना केस कम पर मौत के आंकड़े गंभीर, बीते 24 घंटों में 1.49 लाख नए मरीज, 1072 मौतें

नई दिल्ली, 04 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर में दैनिक आंकड़ों में तो गिरावट जारी है लेकिन मौत के आंकड़े गंभीर हैं। पिछले हफ्ते से औसतन हर दिन कोरोना से मरने वालों की संख्या एक हजार के आसपास रह रही है।भारत ने आज 1.49 लाख नए कोविड मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 13% कम है। शुक्रवार (04 फरवरी) के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1 लाख 49 हजार 394 मामले सामने आए हैं। वहीं 1 हजार 72 लोगों की कोरोना की वजह से जान गई है। बीते 24 घंटों में इसी दौरान कोरोना से 2 लाख 46 हजार 674 लोग ठीक हुए हैं।

Recommended Video

    Delhi Corona Cases: 24 घंटे में 2668 नए Covid 19 केस, 13 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    देश में कोरोना से 5 लाख से अधिक मौतें

    देश में कोरोना से 5 लाख से अधिक मौतें

    देश में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 14 लाख 35 हजार 569 है। कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा आज पांच लाख का पार कर गया है। देश में अब तक कोविड-19 से 5 लाख 55 लोगों की जान गई है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,19,52,712 है। वहीं कुल रिकवरी 4,00,17,088 है।

    पॉजिटिविटी रेट घटी 9.27%

    पॉजिटिविटी रेट घटी 9.27%

    देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटी रेट 9.27 फीसदी हो गया है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटी है। जबकि राष्ट्रीय कोविड ​​-19 की रिकवरी रेट घटकर 95.39 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले कुल संक्रमणों का 3.42 प्रतिशत हैं। भारत ने आज 1.49 लाख नए कोविड मामले दर्ज किए, जो कल की तुलना में 13% कम है।

    167.87 करोड़ वैक्सीन डोज अब तक दी गई

    167.87 करोड़ वैक्सीन डोज अब तक दी गई

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 167.87 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,68,47,16,068 है।

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16 लाख 11 हजार 666 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। अब तक देश में कुल 73,58,04,280 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+