भारत में कम हो रहे कोरोना मामले, बीते 24 घंटे में 14,146 नए केस और 144 लोगों की हुई मौत

भारत में कम हो रहे कोरोना मामले, बीते 24 घंटे में 14,146 नए केस 144 मौतें

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: भारत में कोरोना वायरस के रविवार (17 अक्टूबर) के दैनिक आकड़ों में गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़ों कते मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 14,146 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 144 लोगों की बीते 24 घंटे में कोविड-19 से मौत हो गई है। एक दिन में 19,788 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। देश में कई दिनों के बाद एक्टिव केसों की संक्या 2 लाख के नीचे है। देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,95,846 है। वहीं कोरोना से अब तक कुल हुई मौतों का आंकड़ा 4,52,124 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: भारत में कोरोना के 14 हजार नए मामले | COVID-19 News | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    देश में कोरोना के कुल संक्रमण का आंकड़ा 3,40,67,719 है। वहीं अब तक 3,34,19,749 लोगों की रिकवरी हुई है। एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.57 प्रतिशत शामिल है जो कुल मामलों के 1% से भी कम है। एक दिन में सक्रिय केसलोएड में 5,786 की गिरावट आई है। कोरोना की डेथ रेट 1.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।

    वहीं कोरोना रिकवरी रेट 98.10 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में अब तक 59,09,35,381 कोरोना टेस्ट किया गया है। बीते 24 घंटे में शनिवार को कुल 11,00,123 कोविड-19 टेस्ट किए गए हैं।

    भारत में वैक्सीनेशन आंकड़े की बात करे तो अब 97,65,89,540 (97.65 करोड़) लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई है। बीते 24 घंटे यानी शनिवार (16 अक्टूबर) को 41 लाख 20 हजार 772 वैक्सीन डोज लगाई है। भारत में 16 जनवरी 2021 को वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।

    भारत सरकार ने कहा है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 101.7 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक प्रदान की जा चुकी हैं। जबकि, 10.42 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज अभी भी राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के पास उपलब्ध हैं।

    विश्व बैंक के अध्यक्ष डेविड मलपास ने शनिवार को वाशिंगटन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात के दौरान कोरोनो वायरस के खिलाफ सफल टीकाकरण अभियान के लिए भारत को बधाई दी है। विश्व बैंक ने एक बयान में कहा, "राष्ट्रपति मलपास ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान पर मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और वैक्सीन उत्पादन और वितरण में भारत की अंतर्राष्ट्रीय भूमिका के लिए भी धन्यवाद दिया।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+