कोरोना मामलों में आज गिरावट, बीते 24 घंटों में 13 हजार नए केस, और 12,456 मरीज हुए ठीक

कोरोना मामलों में आज गिरावट, बीते 24 घंटों में 13 हजार नए केस, और 12,456 मरीज हुए ठीक

नई दिल्ली, 05 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या में मंगलवार (05 जून) को गिरावट देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 13,086 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में कोरोना से 12,456 मरीज रिकवर हुए हैं। एक दिन में कोरोना से 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट में भी गिरावट आई है, वर्तमान में पॉजिटिविटी रेट 2.90 फीसदी है।

एक्टिव केसों की संख्या 1.14 लाख

एक्टिव केसों की संख्या 1.14 लाख

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 14 हजार 475 है। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,13,864 थे। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में 611 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के मुताबिक 28 फरवरी को कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 1,02,601 थी। जो 01 मार्च को यह घटकर 92,472 रह गया।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates: कोरोना केस में कमी, 24 घंटे में 13,086 नए मामले | वनइंडिया हिंदी |*News
    कोरोना से कुल अबतक 5.25 लाख लोगों की गई जान

    कोरोना से कुल अबतक 5.25 लाख लोगों की गई जान

    बता दें देश में अब तक कोरोना वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या 5,25,242 हो गई है। देश में कोरोना के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। कोरोना से अब तक कुल रिकवरी केसों की संख्या 4,28,91,933 है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना के लिए 88.64 करोड़ सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 4,51,312 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    कोरोना रिकवरी रेट 98.35 फीसदी

    कोरोना रिकवरी रेट 98.35 फीसदी

    देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.35 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.90 फीसदी और विकिली पॉजिटिविटी रेट 3.81 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 198.09 करोड़ वैक्सीनेशन आंकड़ा है। बीते 24 घंटों में 11 लाख 44 हजार 805 डोज लगाई गई है।

    दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति

    दिल्ली में क्या है कोरोना की स्थिति

    दिल्ली में सोमवार को 5.25 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ 420 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा कि दिल्ली का केसलोएड 19,37,433 हो गया और मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,272 हो गई। दिल्ली में बीते दिन 8,002 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं। हालांकि दिल्ली में अभी अस्पतालों में काफी बेड्स खाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक रोगियों के लिए 9,496 बिस्तरों में से, केवल 183 बेड ही बिजी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+