COVID-19: बीते 24 घंटों में फिर से 12 हजार से अधिक केस, एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी 1 लाख के पार
COVID-19: बीते 24 घंटों में फिर से 12 हजार से अधिक केस, एक्टिव मरीजों की संख्या अभी भी 1 लाख के पार
नई दिल्ली, 18 अगस्त: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12,608 नए मामले दर्ज किए गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार (18 अगस्त) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में जहां 12,608 नए केस सामने आए हैं, वहीं 16,251 लोगों कोरोना से ठीक हुए हैं। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 98.58 प्रतिशत है। देश में फिलहाल दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसदी है।
Recommended Video

72 लोगों की गई जान
नवीनतम सरकारी आंकड़ों से पता चलता है पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 72 मरीजों की मौत हुई है। जिससे मरने वालों की कुल संख्या 5,27,206 हो गई। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या अब 4,42,98,864 हो गई है। वहीं अब तक कुल हुई रिकवरी 4,36,70,315 है।

एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख के पास
देश में फिलहाल कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1,01,343 है। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,05,058 थे। सक्रिय कोविड-19 केसलोएड में 24 घंटे की अवधि में 3,715 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.23 प्रतिशत शामिल है।

टेस्टिंग और वैक्सीनेशन का आंकड़ा
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना वायरस के लिए 17 अगस्त तक कुल 88,14,18,561 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं इसमें से 3,62,020 नमूनों की जांच बुधवार को की गई है। देश में फिलहाल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 200 करोड़ के पार है। वर्तमान में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,08,95,79,722 है। बीते 24 घंटों में 38 लाख 64 हजार 471 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications