कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा, बीते 24 घंटों में 12,213 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 58 हजार के पार

कोरोना के मामलों में बड़ा इजाफा, बीते 24 घंटों में 12,213 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 58 हजार के पार

नई दिल्ली, 16 जून: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गुरुवार (16 जून) को बड़ा इजाफा देखने को मिला। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 16 जून के दिए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में 12,213 नए कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 11 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है। देश में इस दौरान एक दिन में 7,624 लोग कोरोना से रिकवर हो गए हैं। देश में डेली पॉजिटिविटी रेटों में भी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35 फीसदी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Updates: 24 घंटे में 12,213 केस, चौथी लहर का मंडराया खतरा! | वनइंडिया हिंदी |*News
    26 फरवरी के बाद पहली बार 10 हजार से अधिक केस

    26 फरवरी के बाद पहली बार 10 हजार से अधिक केस

    26 फरवरी के बाद यह पहला मौका है जब वायरल संक्रमण ने एक दिन में 10,000 का आंकड़ा पार किया है। बीते 24 घंटों में 38.4% मामलों की बढ़ोतरी हुई है। देश में कोरोना एक्टिव केसों की कुल संख्या 58,215 है। सक्रिय मामले कुल संक्रमण का 0.13 प्रतिशत है।

    देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 195.67 करोड़ के पार

    देश में वैक्सीनेशन आंकड़ा 195.67 करोड़ के पार

    वहीं वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,95,67,37,014 है। बीते 24 घंटों में 15,21,942 वैक्सीन की डोज लगाई गई है। देश में कोरोना से कुल रिकवरी 4,26,74,712 है। वहीं बीते 24 घंटों में देश में 11 वायरस से संबंधित मौतें, केरल से तीन, महाराष्ट्र से दो और कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से एक-एक हुई हैं।

    दिल्ली और महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना केस

    दिल्ली और महाराष्ट्र में बढ़े कोरोना केस

    दिल्ली में बुधवार को 1,375 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 7.01 प्रतिशत हो गई थी। दिल्ली में गुरुवार को भी एक दिन में 1,100 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि किसी के मौत की सूचना नहीं है। महाराष्ट्र में 4,024 नए कोरोनो वायरस मामले दर्ज किए गए, पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई और दो मौतें हुईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+