Covid-19 India: भारत में बीते 24 घंटों 11,499 नए केस, 255 लोगों की हुई मौत

Covid-19 India: भारत में बीते 24 घंटों 11,499 नए केस, 255 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली, 26 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब लगभग थम सी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 26 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में 23 हजार 598 मरीज रिकवर हो गए हैं। बीते 24 घंटों में 255 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 21 हजार 881 है। भारत में कोरोना के अब तक कुल संक्रमण के मामले 4,29,05,844 है।

coronavirus

भारत में कोरोना से कुल रिकवरी 4,22,70,482 हुई है। वहीं कोविड-19 से भारत में अब तक 5 लाख 13 हजार 481 लोगों की मौत हो गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 177.17 करोड़ है। शुक्रवार को शाम सात बजे तक 25 लाख (25,20,820) से अधिक खुराक दी गई थी।

भारत में आज आए दैनिक केस 11,499 पिछले दिन की तुलना में 12.6 प्रतिशत कम है। दे श में दैनिक कोविड -19 मामले लगातार 20 दिनों से एक लाख से नीचे हैं। वहीं एक्टिव केस कुल मामलों का 0.28 प्रतिशत है। देश में दैनिक सकारात्मकता दर (डेली पॉजिटिविटी रेट) 1.01 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.48 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस कम हो गए हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए दिल्ली में नाइट कर्फ्यू सोमवार से समाप्त हो जाएगा, सरकार ने कहा है कि कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण या डीडीएमए ने भी मास्क नहीं पहनने के जुर्माने को 1000 से घटाकर 500 कर दिया है। सभी स्कूल 1 अप्रैल से कैंपस में क्लास ले सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि रात के कर्फ्यू को समाप्त करने और स्कूलों को पूरी तरह से फिर से खोलने का निर्णय लिया गया क्योंकि कोविड​​-19 के मामले कम हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+