Corona Update India: देश में अभी टला नहीं है कोरोना का खतरा, बीते 24 घंटों में 1946 नए मामले दर्ज
coronavirus update india: भारत के अदर कोरोना वायरस (coronavirus) की जो रफ्तार दिख रही है, उससे यह बात साफ स्पष्ट है कि कोविड-19 का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। लेकिन, कोरोना वायरस के मामलों में अब भी उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि, बुधवार 19 अक्टूबर को कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। देश के अंदर पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,946 नए मामले सामने आए हैं, जो मंगलवार 18 अक्टूबर को सामने आए मामलों से ज्यादा है।

Recommended Video
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार 19 अक्टूबर के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 1,946 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा देश में बीते 24 घंटों के दौरान 2,417 लोग ठीक भी हुए हैं। तो वहीं, देश में कोरोना के संक्रिय मामलों की संख्या 25,968 है। देश में कोरोना से कुल हुई मौतों का आंकड़ा 5,28,923 है। देश में कुल रिकवरी हुए मरीजों की संख्या 4,40,79,485 है। कोरोना वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,19,41,43,525 है। तो वहीं, अब तक 219 करोड़ 41 लाख 43 हजरा 525 वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।
कोरोना के XBB और XBB.1 नए वेरिएंट आए सामने
कोरोना के नए वेरिएंट XBB और XBB1 पहले वाले कोरोना वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक हैं। दीपावली और छठ जैसे पब्लिक गैदरिंग इवेंट और त्योहारी सीजन के दौरान इन अधिक संक्रामक कोरोना वेरिएंट के कारण चिंता गहराने लगी है। पहले अन्य देशों में रिपोर्ट किए गए कोविड -19 के XBB और XBB1 वेरिएंट की रिपोर्ट के बीच केरल और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी इस संबंध में कोई एडवाइजरी जारी नहीं की है।












Click it and Unblock the Notifications