Coronavirus Update: भारत में कोरोना वायरस के 24 हजार से ज्यादा नए मरीज, 312 ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। Coronavirus Update: देश-दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, इस बीच ब्रिटेन में महामारी के दो नए स्ट्रेन (Coronavirus New Strain) मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों की बात करें तो पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण की दर में गिरावट आई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार के देशभर से कुल 24,712 नए कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले सामने आए, जबकि पिछले 24 घंटों में 312 कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ा।
Recommended Video

संक्रमण दर से ज्यादा रिकवरी दर
गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दर से रिकवरी दर अधिक है, रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को भी 29,791 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। आपको बता दें कि पिछले वर्ष चीन से निकले कोरोना वायरस महामारी ने एक साल में कुल 1,01,23,778 लोगों को संक्रमित किया है। वर्तमान में भारत में कुल 2,83,849 एक्टिव केस हैं, वहीं अब तक 96,93,173 कोविड-19 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। हालांकि देश में अब तक कुल 1,46,756 की मौत कोरोना वायरस महामारी की वजह से हो चुकी है।
अब तक किए जा चुके हैं इतने टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में कल यानी 23 दिसंबर कोरोना वायरस के लिए कुल 16,53,08,366 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,39,645 सैंपल कल टेस्ट किए गए। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की बात करें तो दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में 871 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस दौरान 18 लोगों की मौत भी हुई है। राजधानी में कुल मामले 6,19,618 हो गए जिसमें 6,01,268 रिकवरी, 10,347 मौतें और 8,003 सक्रिय मामले शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus Variants: कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी असरदार हो सकती है मॉडर्ना की वैक्सीन, कंपनी ने कही ये बात
राज्यों में क्या है स्थिति
वहीं, राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3,913 नए कोरोना वायरस के मामले सामने आए, जबकि 7,620 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 93 लोगों ने कोविड-19 से लड़ते हुए दम तोड़ दिया। राज्य में कुल मामले 19,06,371 हो गए जिसमें 18,01,700 रिकवरी, 48,969 मौतें और 54,573 सक्रिय मामले शामिल हैं। इसके अलावा मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,156 है जिसमें 140 सक्रिय मामले, 4,008 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications