फिर से डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, बीते 24 घंटों में 21,411 नए केस, 67 लोगों की मौत

फिर से डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, बीते 24 घंटों में 21,411 नए केस, 67 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 23 जुलाई: भारत में फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार (23 जुलाई) को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 21,411 नए कोरोना वायरस केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 67 मरीजों की मौत हो गई है। इस दौरान एक दिन में 20,726 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर कुल 1,50,100 हो गए हैं। देश में कोरोना डेली पॉजिटिविटी रेट 4.46 फीसदी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: फिर बढ़े कोरोना केस, डेढ़ लाख के पार एक्टिव मरीज | वनइंडिया हिंदी |*News
    coronavirus

    मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.34 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोरोना रिकवरी रेट 98.46 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 4,31,92,379 हो गई है। कोरोना डेथ रेट 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई। देश में कोरोना से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,25,997 हो गई है।

    मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की 2,01,68,14,771 खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 जुलाई तक कोरोना वायरस के लिए 87,21,36,407 नमूनों का सैंपल टेस्ट किया गया है। इनमें से 4,80,202 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+