नहीं थम रहे देश में कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में फिर से 16,135 नए केस, 24 मरीजों की हुई मौत

नहीं थम रहे देश में कोरोना मामले, बीते 24 घंटों में फिर से 16,135 नए केस, 24 मरीजों की हुई मौत

नई दिल्ली, 04 जुलाई: भारत में कोरोना वायरस केसों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार (4 जुलाई) को साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 16,135 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते एक दिनों में कोरोना से 13,958 मरीज रिकवर हुए हैं। एक दिन में कोरोना से 24 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.85 फीसदी हैं।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: फिर डराने लगा कोरोना, 24 घंटों में 16,135 नए केस | वनइंडिया हिंदी | *News
    देश में एक्टिव केसों की संख्या 1.13 लाख

    देश में एक्टिव केसों की संख्या 1.13 लाख

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 13 हजार 864 है। कल पंजीकृत सक्रिय मामले 1,11,711 थे। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना एक्टिव केसों की संख्या में 2,153 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.26 प्रतिशत शामिल है। आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को कोविड के एक्टिव केसों की संख्या 1,02,601 थी। एक मार्च को यह घटकर 92,472 रह गया।

    देश में क्या है कोरोना की स्थिति

    देश में क्या है कोरोना की स्थिति

    देश में अब तक कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 5,25,223 हो गई है। भारत में कोरोना महामारी के कारण पहली मौत मार्च 2020 में हुई थी। देश में कोरोना से अब तक कुल रिकवरी 4,28,79, 477 है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार कोरोना के लिए 3 जुलाई तक 86,39,99,907 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 3,32,978 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    देश में क्या है वैक्सीनेशन आंकड़ा

    देश में क्या है वैक्सीनेशन आंकड़ा

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को भारत के संचयी टीकाकरण कवरेज पर डेटा जारी किया। आंकड़ों के मुताबिक 2 जुलाई 2022 को 8 लाख से अधिक टीके की खुराक दी गई। भारत का कोरोना वैक्सीनेशन आंकड़ा कवरेज 2 जुलाई तक 197.98 करोड़ (1,97,98,21,197) को पार कर गया है। बीते 24 घंटों में 1,78,383 वैक्सीन डोज दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+