Covid-19: भारत में पिछले 24 घंटों में 2539 नए कोरोना मामले, एक दिन में 60 मरीजों की मौत

Covid-19: भारत में पिछले 24 घंटों में 2539 नए कोरोना मामले, एक दिन में 60 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 17 मार्च: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डैशबोर्ड के गुरुवार (17 मार्च) के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 2 हजार 539 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं बीते एक दिन में कोविड-19 से 60 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 4 हजार 500 लोग ठीक हो गए हैं। बुधवार (16 मार्च) को देश में 2,876 नए मामले मामले, 98 मौतें और 3,884 लोग ठीक हुए थे।

देश में एक्टिव केस 30 हजार 799

देश में एक्टिव केस 30 हजार 799

देश में कोरोना वायरस एक्टिव केसों की संख्या 30,799 है। जो कुल कोरोना केसों का 0.08 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि कोरोना रिकवरी रेटों में बढ़ोतरी हुई है और 98.73 प्रतिशत हो गई है।

Recommended Video

    Covid-19 India Update: देश में Corona के 2,876 नए केस | Coronavirus Update | वनइंडिया हिंदी
    अब-तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4.3 करोड़ से अधिक

    अब-तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4.3 करोड़ से अधिक

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डैशबोर्ड से पता चला है कि कुल कोरोना मामलों की संख्या 4.3 करोड़ से अधिक हो गया है। वहीं कोरोना से कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4.24 करोड़ से अधिक है। वर्तमान आंकड़ा 4,24,54,546 है।

    देश में पॉजिटिविटी रेट 0.35 फीसदी

    देश में पॉजिटिविटी रेट 0.35 फीसदी

    देश में डेली कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.35 फीसदी है, वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.42 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के लिए 7.17 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया। कुल आंकड़ा 78.12 करोड़ से ऊपर पहुंच गया है।

    भले ही भारत में महामारी की स्थिति में सुधार हो रहा है लेकिन स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों को उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखने, आक्रामक जीनोम अनुक्रमण का संचालन करने और यूरोप, चीन और दक्षिण पूर्व एशिया में संक्रमण में वृद्धि के बीच वायरस की निगरानी तेज करने का आदेश दिया है।

    देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.80 करोड़ से पार

    देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.80 करोड़ से पार

    भारत में वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 180.80 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। बुधवार को, 12-14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण खोला गया, जिसमें पहले दिन 2.6 लाख से अधिक खुराकें दी गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+