भारत में थमते हुए नजर आ रही Covid 19 की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 1331 नए मामले
coronavirus update india: भारत के अंदर पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1331 नए मामले सामने आए है। वहीं, बीते 24 घंटे में कोविड 19 से 3752 लोग ठीक हुए है और अगर एक्टिव केस की बात करें तो 22,742 है।

Coronavirus Update India: भारत के अंदर कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार धीरे-धीरे थमती हुई नजर आ रही हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार 09 मई, 2023 को जो आंकड़े जारी किए है उसके मुताबिक, देश के अंदर पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 1331 नए मामले सामने आए है।
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से बीते 24 घंटों में 3 हजार 752 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए है। अगर एक्टिव केसों की बात करें तो उसमें भी कमी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक, सक्रिय मामलों की संख्या 22,742 है।
Recommended Video
इससे पहले रविवार 7 मई को 2380 और सोमवार 8 मई, 2023 को कोरोना वायरस संक्रण के 1839 मरीज सामने आए थे। इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के मामले में आज गिरावट दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए है उसके मुताबिक,भारत में पिछले 24 घंटों में COVID 19 के 1,331 नए मामले सामने आए है।
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से 3,752 लोग ठीक हुए और देश में सक्रिय मामलों की संख्या 22,742 है। सोमवार 8 मई को एक्टिव केसों की संख्या 25,178 थी। बता दें कि पिछले दिनों कोविड 19 के एकाएक बढ़ते मामलों ने लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी थी।
हालांकि, आज जो आंकड़े सामने आए है वो काफी राहत देने वाले है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना के सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.06 फीसदी रह गया है।












Click it and Unblock the Notifications