Coronavirus के नए वेरिएंट से कितना खतरा? अदार पूनावाला ने दी राहत वाली खबर
कोरोना वायरस के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने राहत भरी खबर दी है। उनका कहना है कि 5-6 मिलियन को-वैक्सीन खुराक उनके पास तैयार रखी है। जरूरत पड़ने पर अस्पताल ले सकते हैं।

Coronavirus Update: देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों का ग्राफ लगातार टेंशन बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने भी 8 राज्यों को अलर्ट कर दिया है। इसी बीच एक राहत भरी खबर शनिवार को सामने आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हमने स्टॉक के रूप में 5-6 मिलियन खुराक को-वैक्सीन(co-vaccine) बनाकर रख ली है।
उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान मांग सभी अस्पतालों में शून्य है, कोरोना का वर्तमान स्ट्रेन ज्यादा खतरनाक नहीं है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिक एहतियात के तौर पर बूस्टर खुराक ले सकते हैं। 5-6 महीने में कोविड शिल्ड भी तैयार करके रख ली जाएगी। पूनावाला ने बताया कि अस्पतालों को जरूरत पड़ने पर हम तैयार हैं।
वैक्सीनेशन को लेकर यूनिसेफ ने की थी तारीफ
दरअसल, यूनिसेफ ने तारीफ करते हुए हाल ही में कहा था कि भारत उन तीन देशों में से एक हैं, जहां कोरोना काल के बाद भी वैक्सीनेशन का महत्व कायम रहा। लोगों ने बूस्टर डोज का लाभ उठाया। हालांकि, देश उन देशों की श्रेणी में भी शामिल है, जहां कई बच्चों को एक भी कोरोना वैक्सीन की डोज नहीं मिली है।
इसे भी पढ़ें- Corona Update: देश में डरा रहा कोरोना, 24 घंटों में मिले 12,193 नए केस; अब एक्टिव मरीज 67 के पार
देश भर में 67,556 नए एक्टिव
आपको बता दें कि कोरोना वायरस के देश भर में 67,556 नए एक्टिव केस हैं। राहत की बात यह है कि 10,765 मरीज पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। वहीं, 12193 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में केरल सबसे ऊपर है। उसके बाद महाराष्ट्र, दिल्ली और हरियाणा है।












Click it and Unblock the Notifications