भारत में Coronavirus के मामलों में उछाल, 113 दिनों में पहली बार 500 से अधिक कोविड-19 मामले

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। 113 दिनों के बाद एक दिन में 500 से अधिक कोरोना केस पहली बार रिपोर्ट किए गए। हालांकि, अगले दिन मामलों में कमी भी देखी गई।

Coronavirus Update

भारत में Coronavirus के मामलों की दैनिक संख्या पिछले कुछ महीनों से घट रही थी। हालांकि, करीब चार महीने के बाद पहली बार एक दिन में 500 से अधिक कोरोना केस रिपोर्ट किए गए। रविवार के आंकड़ों से पता चलता है कि 113 दिनों के अंतराल के बाद दैनिक मामले 500 से अधिक पाए गए हैं। शनिवार शाम के बाद भारत में 524 कोविड-19 केस रिपोर्ट किए गए हैं।

कितने मामलों से टूटा 113 दिनों का रिकॉर्ड

भारत में दैनिक कोरोनावायरस मामलों के संबंध में इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देशभर में शनिवार को 113 दिनों के बाद 24 घंटे में 524 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए। रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों में कहा गया है कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,781 हो गई। केरल में एक मौत की खबर है।

देशभर में एक्टिव कोरोना केस कितने हैं

करीब चार महीने बाद एक दिन में 500 से अधिक कोरोना केस सामने आने के अगले ही दिन यानी सोमवार को कोरोनोवायरस के कुल 444 नए केस रिपोर्ट किए गए। आंकड़े केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जारी किए। ताजा मामलों को मिलाकर देशभर में एक्टिव कोरोना केस बढ़कर 3,809 हो गए हैं।

कोरोना की नेशनल रिकवरी रेट

सोमवार के आंकड़ों में कहा गया है कि तमिलनाडु में एक शख्स की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,782 हो गई। देशभर में ओवरऑल कोरोना केस 4.46 करोड़ (4,46,90,936) हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, एक्टिव मामले अब कुल संक्रमणों का केवल 0.01 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड -19 रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Covid 19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, एक दिन में 500 नए केस | वनइंडिया हिंदी

    अब तक कोविड वैक्सीन की कितनी डोज लगाई गई

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देशभर में कोरोना संक्रमण से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,56,345 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.64 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+